टाइगर ने बच्चे की उतारी नकल, कभी देखा नहीं होगा ऐसा अंदाज; VIDEO

Viral_News_zoo me tiger with boy

Viral News: टाइगर एक खुंखार जानवर है, जिसे देखकर डर लगता ही है। भले ही वह चिड़ियाघर के बाड़े में ही क्यों न बंद हो। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। इस वीडियो में एक बच्चा टाइगर के पास पहुंचता है। वह शीशे के उस बाड़ के पास खड़ा हो जाता है, जिसमें टाइगर है।

इसके बाद वह थोड़ी मस्ती भी करता है। खूब मजे लेता हुआ बच्चे की नकल उतार रहा है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दो पुराने दोस्त बहुत दिनों के बाद मिले हों। यह वीडियो पूर्वी चीन के एक चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किया है।

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, सहायक पुलिसकर्मी के अवधि विस्तार को मंजूरी

वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चा टाइगर के शीशे के बाड़े के पास जाकर खड़ा है। उसकी पीठ टाइगर की तरफ है। देखकर लगता है संभवत: वह फोटो खिंचा रहा है। पीछे से टाइगर भी शीशे पर मुंह लगाता है, मानो वह बच्चे की पीठ पर थपकी देना चाहता है। कुछ देर के बाद बच्चा टाइगर की तरफ मुंह करता है शीशे पर जोर-जोर से अपना हाथ पीटने लगता है।

See also  15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल

इसके बाद टाइगर कुछ देर तक तो उसे देखता रहता है। फिर वह दूसरी तरफ जाने लगता है। बच्चा भी उसको फॉलो करता है। इसके बाद टाइगर भी ठीक उसी अंदाज में जवाब देना शुरू कर देता है, जिस अंदाज में बच्चा शीशे पर अपना हाथ पीट रहा होता है। दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे दो दोस्त आमने-सामने खड़े होकर ताली पीट रहे होंगे।

उज्जैन में सड़क पर हो रहा था रेप, वीडियो बनाते रहे 3-4 लोग; उनपर होगा ऐक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं, अलग-अलग लोगों ने इस अलग-अलग ढंग से प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स बच्चे और टाइगर की मासूमियत पर फिदा नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओह, बच्चे ने सोचा चलो टाइगर के साथ खेलते हैं। फिर टाइगर को भी लगा होगा कि चलो बच्चे के साथ खेलें।

चिड़ियाघर में इससे अच्छी दोस्ती भला कोई हो सकती है क्या? कुछ लोगों ने इसे फनी वीडियो बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने टाइगर के ऊपर दया जताई है कि उसे छोटे से पिंजड़े में बंद रहना पड़ता है। एक अन्य शख्स ने लिखा है कि टाइगर के कान पीछे की तरफ खिंचे हुए हैं। अगर वह पिंजड़े में न होता तो बच्चा उसका शिकार बन चुका होता। शख्स के मुताबिक भले ही इस वीडियो को कितना भी क्यूट बता दिया जाए, लेकिन सच यह है कि वह टाइगर खेल नहीं रहा था। बेहतर होगा कि बच्चे को जानवरों की इज्जत करना सिखाया जाए।

पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव में कई लोग घायल, 28 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

See also  इटखोरी सीओ के दबंगई मामले ने पकड़ा तूल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now