JDU और AJSU से BJP झारखंड में करेगी गठबंधन, चिराग पासवान को एंट्री नहीं!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2024

JDU और AJSU से BJP झारखंड में करेगी गठबंधन, चिराग पासवान को एंट्री नहीं!

रांची: झारखंड में बीजेपी के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और सुदेश महतो की पार्टी आजसू का गठबंधन तय हो गया है। सोमवार को रांची में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक के बाद चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में जेडीयू और आजसू के साथ बीजेपी गठबंधन करेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी रामविलास से गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंता ने कहा कि इसका फैसला दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेषज्ञों के एक समिति का किया गठन,नियामवली की होगी समीक्षा
हेमंता बिस्व सरमा ने चुनाव समिति की बैठक के बाद कहा कि हमने चुनाव की तैयारियों को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। परिवर्तन संकल्प यात्रा का खाका तैयार किया गया है, अगले दो तीन दिनों में इसको अमली जामा पहना दिया जाएगा। चुनाव समिति का काम और पविर्तन यात्रा दोनों समानांतर चलता रहेगा, और इस बीच में हम जनता दल यूनाइटेड और आजसू पार्टी से भी सीट को लेकर चर्चा पूरी कर ली जाएगी। लोजपा के बारे में दिल्ली ही बात करेगा, वो हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लेकिन आजसू पार्टी और जेडीयू से हम झारखंड लेवल पर ही बातचीत कर लेगा। 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमशेदपुर आना है, जिसमें सरकारी कार्यक्रम भी है और राजनीतिक कार्यक्रम भी है।

See also  BJP सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता

जमशेदपुर में गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
आजसू और जेडीयू से बीजेपी के गठबंधन को हरी झंडी मिलने के बाद अब सीटों को लेकर चर्चा होगी। आजसू पार्टी जहां 2014 के फार्मूला से ज्यादा सीटें गठबंधन में चाहती है वही करीब दो दर्जन सीटों पर जेडीयू ने दावेदारी की है। जमशेदपुर पूर्वी सीट जहां से सरयू राय विधायक है उस सीट को लेकर बीजेपी और जेडीयू में टकराव हो सकता है क्योकि वो सीट बीजेपी की परंपरागत सीट है और वर्तमान में सरयू राय उस सीट से विधायक है जो पिछले ही महीने जेडीयू में शामिल हुए है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी अपने बेटे के लिए एक सीट और पूर्व मंत्री सुधा चौधरी अपने लिए एक सीट चाहती है। वही आजसू ईचागढ़ जैसी सीट चाहती है जो बीजेपी की परंपरागत सीट रही वही है, 2019 के चुनाव में बहुत कम अंतर से आजसू पार्टी वहां चुनाव हार गई थी और इस बार सुदेश महतो ने एक तरीके से वहां उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। 2019 में भी लोहरदगा सीट को लेकर टकराव की वजह से आजसू और बीजेपी का गठबंधन टूट गया था और आजसू 50 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी जो बीजेपी की हार की बड़ी वजह बनी। इस बार दोनों दलों की ओर से बताया गया है कि गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा। पिछले सप्ताह ही गठबंधन को लेकर सुदेश महतो और अमित शाह के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी। अब सीटों के तालमेल को लेकर प्रदेश स्तर पर आजसू और बीजेपी के नेताओं के बीच चर्चा होगी। कई सीटों पर मामला फंस सकता है ऐसे में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इन सीटों को लेकर कोई अंतिम फैसला ले सकती है।

See also  मिल गया भाजपा को नया अध्यक्ष? रांची में इस नेता से अमित शाह की लंबी मुलाकात; 5 नाम भी रेस में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now