- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ में कहा- आपकों अच्छा लगे या बुरा लगे….

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ में कहा- आपकों अच्छा लगे या बुरा लगे

डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद रही बीजेपी नेता स्मृति ईरानी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच हमेशा राजनीतिक टकराव रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के केएल शर्मा ने अमेठी में स्मृति ईरानी को शिकस्त दी।

हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई से रांची बुलाया, न्यूड फोटो दिखाकर वसूल लिये 50 लाख रूपये
स्मृति ईरानी हमेशा राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले रहती है लेकिन उन्होने एक पॉडकास्ट के दौरान राहुल गांधी की तारीफ की है। उनका ये बयान मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकार के सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने का कि “राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में बदलाव आया है।उन्हें लगता है कि वो अब सफल हो रहे हैं। अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं। वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं। हम इस गलतफहमी में ना रहें कि वो कोई भी कदम… वो कदम चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा लगे, उनका कदम भले ही आपको बचकाना लगे, लेकिन अब वो अलग लेवल की राजनीति कर रहे हैं.”

चंपाई सोरेन ने JMM और मंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा इस्तीफा

इससे पहले राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी से टकराव के बावजूद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद स्मृति ईरानी का बचाव किया था। लोकसभा चुनाव में हार के बाद एक्स पर स्मृति ईरानी को लेकर उनके विरोधी लगातार उनपर हमला कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी का बचाव करते हुए पोस्ट किया था कि “जीवन में जीत और हार होती रहती है. मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बुरा व्यवहार करने से बचें.”

 

See also  चंपाई सोरेन ने BJP ज्वाइन करने को लेकर जारी संस्पेंस के बीच दिया बड़ा बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now