आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा होगी, HEC को अडाणी के हाथों में नहीं दिया जाएगा-रांची में गरजे राहुल, कहा देना होगा सरना कोड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2024

RAHUL GANDHI RANCHI

रांची..  राहुल गांधी ने रांची के एचईसी के शहीद मैदान में रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर अडाणी और मोदी पर हमला किया । राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसी भी आदिवासी को झारखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहती है । इसीलिए हमारी सरकार को हटाने की कोशिश की  राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए झारखंड के आदिवासियों की समस्या उठाते हुए वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो सरना धर्म कोड लागू किया जाएगा ।  इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वादा किया कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को उखाड़ फेंका जाएगा और बिना दलितो-आदिवासियों का आरक्षण घटाए हुए पिछड़ों को आरक्षण दिया जाएगा  ।  राहुल के भाषण में एक बार फिर अडाणी पर ही निशाना रहा ।  उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जितने भी बड़े ठेके हैं उसे अडाणी को दिया जा रहा है । राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ओबीसी होने पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम अब कहते हैं देश में सिर्फ दो ही जातियां अमीर और गरीब । राहुल गांधी ने कहा कि पीएम वोट लेते समय अपनी जाति बताने लगते हैं । 

See also  पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में बोले राहुल गांधी, सरकार के हर एक्शन को पूरा समर्थन, शुक्रवार को अनंतनाग जाकर घायलों का जानेंगे हाल

राजनीतिक तौर से राहुल गांधी का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है । राहुल गांधी ने कोयला मजदूरों की समस्याओं का जिक्र भी किया और कहा कि साइकिल पर दो-दो सौ किलो कोयला लेकर आदिवासी मिलों सफर तय करते हैं । रैली को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय ने भी संबोधित किया । 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now