फिल्म देखकर लौट रही लड़कियों से छेड़छाड़, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 29, 2024

car_viral video

कोलकता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या और बदलापुर में बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला भी शांत भी नहीं हुआ कि लड़कियों के साथ छेड़छा का मामला सामने आ गया है। उत्तरखंड के नैनीताल जिले में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में एक बार फिर लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला संज्ञान में आने के बाद नैनीताल पुलिस ने सख्त ऐक्शन लेने की बात कही है। बताया कि मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाईं गईं हैं। दावा किया है लड़कों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि, अब सरकार देगी ईपीएफ का भी लाभ

प्राप्त जानकारी के अुनसार, हल्द्वानी के मुखानी में लड़कियों का पीछा करने के बाद छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। नैनीताल रोड स्थित सिनेमाघर से फिल्म देखकर वापस लौट रहीं दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है।

See also  20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

मुखानी रोड पर एक काली कार ने उनकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगा दी थी, जबकि दूसरी कार में सवार युवकों ने युवतियों का रास्ता दाहिनी तरफ से ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद मनचलों ने लड़कियों पर जमकर फब्तियां भी कसीं थीं।

जामताड़ा SP का पोस्टिंग के 24 घंटे के अंदर हुआ तबादला, निधि द्विवेदी का मंगलवार को किया गया था तबादला

लड़कियों ने हिम्मत दिखाते हुए इस शर्मनाक घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया गया जो काफी वायरल हो रहा है। इधर पुलिस को घटना की जानकारी ही देर से लगी। बुधवार की तड़के जब वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो मनचलों की तलाश को कई टीमें गठित की गईं थीं।

See also  रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ग्रामीण

बुधवार दोपहर तक पुलिस कार सवार लड़कों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरी ओर, लड़कियों ने सीओ ऑफिस पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि कारों के नंबर ट्रेस कर लिए गए हैं। कहा कि लड़कों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया कि मनचलों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Champai Soren का दिल्ली से रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लगे कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now