होटल मालिक ने खाना नहीं दिया तो गुस्साए ड्राइवर ने होटल में घुसा दिया ट्रक; VIDEO VIRAL

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2024

Truck in hotel

Viral News: महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ड्राइवर ने खाना नहीं मिलने पर इस कदर नाराज हुआ कि ट्रक होटल में ही घुसा दी। इससे होटल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना शुक्रवार की रात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक को लेकर बार-बार होटल के गेट पर धक्का मार रहा है। इस दौरान उसने वहां पर खड़ी एक कार में भी टक्कर मार दी। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस वहां पहुंची और गिरफ्तार करके ले गई। वीडियो में ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में दिखाई दे रहा है।

रांची में सेना की जमीन की बिक्री का मामला, सुप्रीम कोर्ट से ED को झटका, आरोपी दिलीप घोष की बेल कैंसिल की याचिका ख़ारिज, हेमंत सोरेन भी इसमें हैं एक आरोपी

See also  MS Dhoni रांची लौटे, क्या है उनके रिटायरमेंट का प्लान, CSK के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर सोलापुर से पुणे जा रहा था। वह गोकुल होटल पर खाना खाने के लिए रुका था। यहां पर ट्रक रोकने के बाद वह होटल के अंदर गया और खाना मांगने पहुंचा। बताया जाता है कि होटल मालिक ने उसे खाना देने से मना कर दिया। इसके बाद वह वापस अपने ट्रक में गया और उसे स्टार्ट करके होटल के एंट्रेस की तरफ ले गया।

वहां पर उसने बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। ट्रक ड्राइवर को ऐसा करते देख आसपास के लोग उसकी तरफ भागते हैं। लोग बाहर से चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह रुकता नहीं है। वह ट्रक से लगातार धक्के मार-मारकर एंट्रेंस का कुछ हिस्सा गिरा देता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रक ड्राइवर को रोकने के लिए लोग सामने से पत्थर भी फेंकते हैं। कुछ देर के बाद ट्रक रुक जाता है। इसके बाद वहां जुटे लोग उससे कहते हैं कि ट्रक बंद कर दो और नीचे उतरकर आओ। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठे हुए ही इशारे में कुछ कहता है, लेकिन समझ में नहीं आता है। तब तक वीडियो बनाने वाला उसके पास पहुंच जाता है। ध्यान से सुनने पर पता चलता है कि वह खाने की बात कर रहा था। कुछ देर के बाद वह अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही रोने लगता है।

See also  गजब! गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली; देखें वीडियो

थाने के अंदर पुलिस अधिकारी की पिटाई, राजनीतिक दल का फर्जी झंडा लगाये दो युवकों ने पीटा, वीडियो आया सामने

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now