Champai Soren का दिल्ली से रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लगे कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2024

Champai Soren का दिल्ली से रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लगे कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री चंपाई सोरेन तीन दिनों के दिल्ली दौरे के बाद बुधवार को रांची लौटकर आ गये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे भी लगाये। अपने भव्य स्वागत से उत्साहित दिखे चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होने राज्य की जनता के भलाई के लिए जेएमएम छोड़ने और बीजेपी में जाने का फैसला किया है। उन्होने कहा कि वो आज मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे देंगे।चंपाई सोरेन ने कहा कि जो निर्णय लिया है सही निर्णय लिया है, संघर्षशील व्यक्ति हूं, इस्तीफा आज दे दूंगा। पार्टी हमें जिस तरह का दायित्व देगी उसी हिसाब से हम काम करेंगे। मुझे किसी क्षेत्र या पूरे झारखंड में काम करने का जो दायित्व मिलेगा, उसी अनुसार आगे के कार्यक्रम तय होगा। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।”

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना ने रक्षा बंधन पर बना दिया रिकार्ड, हेमंत सोरेन ने पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई खुशी

 

BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा
चंपाई सोरेन ने अपने दिल्ली दौरे में सोमवार की रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद ये तय हो गया था कि वो 30 अगस्त को बीजेपी की सदस्यता लेने वाले है। इसके बाद चंपाई सोरेन ने मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को वो लौटकर रांची आये है जहां से वो अपने घर सरायकेला जाएंगे। चंपाई सोरेन ने अपने सरायकेला स्थित घर का रंग हरा से भगवा करा दिया है। 30 अगस्त को वो रांची में हेमंता बिस्व सरमा के सामने बीजपी की सदस्यता लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now