- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 28 को देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा; भाजपा को क्या लाभ?

Champai Soren will join bjp

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद असम के सीएम और झारखंड भाजपा के विस चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन के 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

सीएम हिमंता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चंपाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और वह आधिकारिक तौर पर रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले शाम को हिमंता ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि चंपाई सोरेन भाजपा में आएं। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। चंपाई 28 अगस्त को हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे।

देवघर-पाकुड़ में हिल गई धरती, भूकंप (Earthquake) आने से घरों से निकले लोग; किसी तरह के जान-माल के नुक़सान की खबर नहीं

See also  तीन महीने से बंद था ब्रिज, पानी का बहाव देखने पहुंचे लोग तो अचानक बह गया पुल, 30 पर्यटन तेज बहाव में बहे, 6 की मौत

चंपाई को मिली जेड प्लस सुरक्षा

सीएम हेमंत सोरेन ने 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि 28 अगस्त को वह चाईबासा में मुख्यमंत्री मंईयां योजना की लाभुक महिलाओं को सम्मान राशि देंगे। उसी दिन चंपाई झामुमो की सदस्यता और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड लौटने के बाद उन्हें नया सुरक्षा कवर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि अमित शाह चंपाई के भाजपा के दामन थामने के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में उनके गांव जिलिंगगोड़ा जाएंगे। यहां अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

चंपाई के आने से भाजपा को लाभ

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा को कोल्हान प्रमंडल में मजबूत मिलेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा चंपाई सोरेन का इस्तेमाल कर अपने चुनावी अभियान को धार दे पाएगी। कोल्हान में चंपाई सोरेन की मजबूत पकड़ है। इसका लाभ भाजपा को सीट जीताने में मिलेगा। चंपाई सोरेन संताली आदिवासी के रूप में बड़े नेता और वह चुनाव में स्टार प्रचारक बनेंगे। भाजपा ने चंपाई सोरेन को अपने जोड़कर आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की है।

See also  झारखंड में बढ़ सकती हैं इंडिया गठबंधन मुश्किलें? RJD के बयान से टेंशन; आज उठेगा पर्दा

बता दें कि कुछ दिनों से चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलें थीं। बताया जा रहा था कि वह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं। हालांकि सोमवार को रांची में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वह पिछले छह महीने से चंपाई सोरेन के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि वह भाजपा में आ जाएं। सोमवार देर रात चंपाई ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम हिमंता ने पोस्ट कर बताया कि 30 अगस्त को चंपाई भाजपा में शामिल होंगे।

झारखंड बीजेपी में चार नये प्रवक्ता नियुक्ति किये गए, पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now