11 हजार में बेटी का ‘सौदा’, स्कूल से नाबालिग को लाकर मां ने करा दी चुपके से शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2024

dulha

Kodarma:  पैसे के लालच में मां-बाप ने अपने बच्ची का 11 हजार रुपये में सौदा कर दिया। उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा दी। एक दलाल ने उन्हें एक युवक से शादी करने के बदले कैश देने का वादा किया था। लड़की की उम्र 15 साल है। वह 11वीं की छात्रा है। लड़की की मां झूठ बोलकर उसे स्कूल से लेकर आई और नाबालिग का विवाह गुपचुप तरीके से सतगावां स्थित शिव मंदिर में करा दिया गया। यह झारखंड के कोडरमा के जानपुर इलाके की घटना है। जिस लड़के से उसकी शादी हुई वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

लड़की के मां-बाप गिरफ्तार

मामले का पता चलने के बाद प्रशासन हरकत में आई और यूपी ले जाने से पहले नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। लेकिन प्रशासन के आने की भनक लगते ही युवक फरार हो गया। लड़के की पहचान गाजियाबाद यूपी निवासी सुधीर कुमार के रूप में की गई है। मामले में डोमचांच थाना में मामला दर्ज करते हुए नाबालिग के माता- पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी होगा, 23 तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी; VIDEO

स्कूल से बेटी को लाकर करा दी शादी

जानकारी के अनुसार किशोरी डोमचांच स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। किशोरी की मां ने दादा की तबीयत खराब होने का आवेदन देकर घर ले गई। इसके बाद परिजनों ने किसी स्थानीय दलाल के चक्कर में यूपी के लड़के से अपनी नाबालिग बेटी का शादी तय कर दी। नाबालिग लड़की के परिजन लालच में आकर लड़का के पक्ष से 11 हजार नगद और जेवरात लेकर अपनी नाबालिग लड़की की शादी यूपी के लड़के के साथ चुपके से कर दी।

रक्षाबंधन के दिन हुई थी शादी

बुधवार की सुबह महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी स्थानीय पुलिस बल के साथ जानपुर पहुंची, तो परिजन के मोबाइल को जब्त करने पर पता चला कि लड़की की शादी सोमवार को रक्षा बंधन के दिन ही चोरी- चुपके से कर दी गई है। बुधवार को नाबालिग लड़की को सीडब्लूसी के सामने पेश किया गया।

See also  झारखंड में मॉब लिंचिंग!, गांव वालों ने सिर्फ इस बात के लिए सलीम खान को पीट-पीटकर मार डाला

रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी

शादी करने वाला युवक फरार

प्रशासनिक दबाव के कारण परिजन किशोरी को घर लाए। पुलिस को लड़का मौके पर से फरार हो गया। मंगलवार की रात मुखिया की निगरानी में नाबालिग को रखा गया, जहां परिजन और नाबालिग ने बीडीओ और मुखिया को बताया कि शादी नहीं हुई है। जब तक मेरी बेटी बालिग नहीं होगी, तब तक शादी नहीं करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now