लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरलोरिया गांव में मंगलवार देर शाम एक सूखा पेड़ गिर से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है। तीनों बच्चे बंदर लोरिया गांव निवासी कजरू भुइयां के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को तीनों बच्चे अपने घर के पास में खेल रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी इसके बाद तीनों बच्चे दौड़कर अपने घर में चले गए। इसी बीच तेज हवा के कारण अचानक सूखा हुआ सिमर का पेड़ कजरू भुइयां के घर पर गिर गया। इस घटना में कजरू भुइयां के तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ काफी दिनों से सूखा हुआ था। हालांकि किसी को ऐसी संभावना नहीं थी कि पर अचानक घर पर गिर जाएगा। परंतु मंगलवार को पेड़ कजरु के घर पर गिरा। जिससे उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम दलबल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। इधर कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य चला रहे हैं। इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस पूरी जानकारी ले रही हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ये गांव लातेहार जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इलाका अति दुरूह इलाकों में से एक है।
लातेहार में घर पर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Leave a Comment
Leave a Comment
Recent Posts
- पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
- गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
- चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई
- हजारीबाग वन भूमि घोटाला, ACB ने 13 सरकारी गवाह बनाए, कहा- विनय चौबे ने विनय सिंह की पत्नी के नाम जमाबंदी के लिए दवाब बनाया
- पटना में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं,कमर और पसली के पास मिले चोट के निशान
- हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत
- पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
- गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


