- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, ‘नफरत और कट्टरता…’

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, 'नफरत और कट्टरता...'

रांची: 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल में लिखी गई कविता को शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने बेहद खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, ‘नफरत और कट्टरता…’
जमीन घोटाला मामले में 5 महीने जेल में रहे मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से जाहिर किया है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि जेल के एकांतवास में अपने महान राष्ट्र के लिये कुछ पंक्तियां लिखी थीं.

“प्यारा देश,
जहां सब फलें-फूलें, आबाद रहें,
जाति-पाति के बंधनों से मुक्त, नफरत और कट्टरता से आज़ाद रहें
धार्मिक उत्पीड़न का अंत हो, हम एक साथ खड़े हैं,
हर संकट में एकजुट, हर खुशी त्योहार में एक रंग, एक संग
इस विशाल संसार में हम भारतीय जहां भी जाएं,
हमारे दिल तुम्हारे लिए धड़कते रहें, आपका यशगान सदैव करते रहें
हमारा घर, हमारी शक्ति, हमारा गौरव,
हमारा प्यारा देश.”

See also  उज्जैन के ज्योतिषी ने निकाला था आजादी का मुहूर्त, क्यों चुनी गई 15 अगस्त की तिथि, जाने पूरी कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now