टेस्ट कराने गईं 2 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया गंदा काम, गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2024

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से दुष्कर्म करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को जब महिलाएं ‘इकोकार्डियोग्राम’ जांच के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल के ‘कार्डियोलॉजी’ विभाग में आई थीं उस दौरान यह कथित घटना घटी।

कटक के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश आर ने बताया कि दो महिला मरीजों की शिकायत के आधार पर रेजीडेंट डॉक्टर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कटक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अनिल मिश्रा ने कहा, ‘मंगलबाग पुलिस थाने में सोमवार को दोनों मरीजों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पैनल एक विस्तृत जांच करेगा और सरकार से उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगा।

See also  दिल्ली में हैवान बना युवक, बुजुर्ग मां के साथ हैवानियत की हद की पार...

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं को शुक्रवार के बजाय रविवार को परीक्षण के लिए आने को कहा था। कथित तौर पर मरीज के कुछ रिश्तेदारों ने आरोपी की पिटाई की हालांकि मिश्रा ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

JSSC CGL परीक्षा के नई तारीख का एलान, 21 और 22 सितंबर को होगी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now