झारखंड के अफसरों पर भड़के गडकरी, कहा- एक तो नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं, और जो चल रहा है उसे पूरा नहीं करते

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2024

झारखंड के अफसरों पर भड़के गडकरी, कहा- एक तो नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं, और जो चल रहा है उसे पूरा नहीं करते

रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड में चल रहे सड़क और कॉरिडोर के प्रोजेक्ट की प्रगति औ सुस्त रफ्तार से नाराज है। उन्होने राज्य के आला अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होने कहा कि झारखंड में भारत सरकार की ओर से दिया गया कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो रहा है। एक तो आप नया प्रोजेक्ट लेकर आते नहीं है और जो चल रहा है, उसे भी पूरा नहीं कर रहे है। हमने पहले ही कहा है कि पैसे की कोई कमी नहीं है, प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होने पर हमें ठेकेदार और कंपनियों को पेनाल्टी देनी पड़ती है। केंद्र सरकार को पैसा बर्बाद होता है।

साध्वी ने स्कूल के लिए दे दी जान , मुआवजे के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत, तोड़ने पहुंचे NHAI तो लगा ली खुद को आग
केंद्रीय मंत्री रातू रोड़ में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की प्रगति से नाराज थे। उन्होने काम करने वाली कंपनियों के पदाधिकारियों से कहा कि समय पर काम पूरा कीजिए, नहीं तो ब्लैक लिस्ट करेंगे। राज्य में योजनाओं के लिए समय पर जमीन का अधिग्रहण नहीं होना गंभीर बात है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध तरीके से जमीन की उपलब्धतता करायें। योजनाओं को लटाकाने का कमा नहीं करें। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा समय पर क्लीयरेंस नहीं देने पर भी गड़करी भड़क गए।

See also  किशनगंज से PFI का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, शिक्षा की आड़ में करता था संगठन का काम, निजी स्कूल में था टीचर

कोलकाता निर्भया कांड के खिलाफ देश भर में आज OPD सेवाएं बंद, हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
इस बैठक में झारखंड से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, गृह और वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, भू-राजस्व विभाग के निदेशक भोर सिंह यादव और पीसीसीउएफ डॉक्टर संजय श्रीवास्त, झारखंड एनएचआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएल योतकर और काम कर रही कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे। गडकरी ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से कहा कि आप चार साल से सचिव है, विभाग सही तरीके से नहीं चला रहे है। योजनाओं की सही तरीके से मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। विभाग का काम नहीं सुधरा तो आला अधिकारियों को लिखा जाएगा। इस बैठक में झारखंड से गये अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष करीब एक दर्जन सड़क और गंगा नदी पर पुल की योजना का प्रस्ताव रखा।

केंद्रीय योजनाएं जो झारखंड में सुस्त गति से चल रही है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन पर देंगे झारखंड की बहनों को तोहफा, मईंया सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी अकाउंट में

See also  खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

1 रातू रोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर
2 कुडू से डाल्टनगंज होते हुए गढ़वा तक फोरलेन सड़क निर्माण
3 ओरमांझी से गोला होते हुए जैना मोड़ तक फोरलेन का निर्माण
4 पलमा से गुमला तक फोरलेन सड़क निर्माण
5 वाराणसी से कोलकाता तक बनने वाली एक्सप्रेस वे का काम
6 चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और बोकारो तक सेक्शन
7 टोरी से चतरा जानेवाली सड़क

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now