गुरुजी टीईटी में थे फेल, फर्जी प्रमाणपत्र पर वर्षों से कर रहे थे नौकरी, शिक्षा विभाग ने 5 को किया बर्खास्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

teacher in bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों का खुलासा हुआ है। ये शिक्षक टीईटी में फेल हैं, लेकिन वर्षों से फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे थे। ऐसे पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कराने का भी आदेश दिया गया है। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि ठीक से जांच हुई तो बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों का खुलासा होगा।

जिले में पारू प्रखंड में ये शिक्षक पकड़े गए हैं। बिहार बोर्ड ने इन शिक्षकों के टेट सर्टिफिकेट जांच के बाद इनकी सूची जिले को भेजी है। फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल के साथ-साथ राशि गबन मामले में अब इनपर प्राथमिकी का आदेश दिया गया है। जनवरी 2023 में इन शिक्षकों का वेतन बंद किया गया था। कोर्ट में मामला चल रहा था। विभाग ने प्रमाणपत्र सत्यापन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इनका प्रमाणपत्र भेजा था। बिहार बोर्ड ने जांच के बाद पांच शिक्षकों का टीईटी में फेल होने का प्रमाणपत्र भेजा है।

See also  चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में अपना रिकार्ड तोड़कर सिल्वर जीता, पाकिस्तान के नदीम ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

यह है पूरा मामला

डीपीओ स्थापना नासिर हुसैन ने बताया कि ये शिक्षक अपने वेतन को लेकर कोर्ट में गए थे। इन शिक्षकों का आरोप था कि अकारण ही उनका वेतन भुगतान स्थगित है। इसके बाद इन शिक्षकों के टेट प्रमाणपत्र को सत्यापन के लिए बिहार बोर्ड के पास भेजा गया था। प्रमाणपत्र का सत्यापन होकर मिल गया है। बिहार बोर्ड ने इन पांच शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र में नॉट क्वालिफाइड अंकित कर भेजा है। प्रमाणपत्र सत्यापन से स्पष्ट होता है कि इन शिक्षकों द्वारा फर्जी ढंग से टीईटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नियोजन प्राप्त किया गया। अब इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया गया है। इनपर प्राथमिकी भी दर्ज कराने को कहा गया है। डीपीओ ने कहा कि पारू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

See also  Viral Video: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बनी दुल्हन, क्या 16 साल में ही हो गई शादी? जानें पूरा सच

मैनहर्ट कंपनी ने विधायक सरयू राय पर लगाया 100 करोड़ के मानहानि का दावा, कंपनी को बदनाम करने का आरोप

विभाग ने इन शिक्षकों पर की कार्रवाई

जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेंगपुर के नुरुल हुदा (टीईटी में 29 अंक), उत्क्रमित मध्य विद्यालय काजी मोहम्मदपुर के एनुअल हक (टीईटी में 45 अंक), उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर नयागांव की सीमा कुमारी (टीईटी में 20 अंक), उत्क्रमित मध्य विद्यालय टरवा मछौलीया के मोहम्मद नासीर अहमद (टीईटी में 19 अंक) और उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया के मोहम्मद कामरान सिद्दीकी (टीईटी में 13 अंक) शामिल हैं।

Lohardaga के भंडरा थाना प्रभारी से मारपीट, चट्टी साप्ताहिक बाजार में जवान से राइफल छीनने की कोशिश, पुलिस की तैयारियों पर भी उठे सवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now