- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अजगर सांप के साथ कार में बैठकर घंटों किया सफर, ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने जब देखा तो उड़ गए होश

अजगर के साथ कार में बैठकर घंटों किया सफर, ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने जब देखा सांप तो उड़ गए होश

हजारीबाग: चलती कार में लोगों के साथ अजगर सांप सफर कर रहा था। घंटों घूमने के बाद जब कार सवार लोगों ने सांप को देखा तो सबके होश उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने जब सबसे पहले अजगर को देखा तो हक्के बक्के रह गये। बड़ी मशक्त के बाद कार में बैठे अजगर को बाहर निकाला गया।

पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ रिश्वत लेते स्कूल प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
दरअसल, हजारीबाग के कुछ लोग कार में सवार होकर शहर घुमने निकले थे। शहर का कई हिस्सा घुमने के बाद जब कार सवार ने नदवां टोल प्लाजा के पास लोगों ने चाय पीने के लिए कार रोकी। चाय पीने के बाद जब सभी कार में बैठे तो लगा कि ब्रेक और एक्सीलेटर के पास कुछ है। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स को पहले लगा कि कोई चूहा शायद पैर के नीचे है। इसके बाद मोबाइल की लाइट से जब देखा तो सब दंग रह गये। ब्रेक और एक्सीलेटर के बीच अजगर को देखकर सबसे पसीने छूट गए। उन्हे विश्वास हुई की कार में इतनी देर से एक अजगर सफर कर रहा था।

See also  रांची के प्रोजेक्ट भवन में सांप मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारियों के बीच मची अफरातफरी

 

रांची के बुढ़मू में बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, 6 गाड़ियों को किया आग के हवाले
इसके बाद कार से उतर कर कार सवार लोगों ने स्नेक रेस्क्यूअर अरशद खान को फोन कर बुलाया। इसके बाद कार की बोनट को खोला गया, लेकिन अजगर कार से बाहर आने को तैयार नहीं था। इसके बाद बड़ी मशक्त के बाद कार के डैशबोर्ड के पास से अजगर को बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट थी, इसे इंडियन रॉक पैंथर के नाम से भी जाना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now