- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मारा

BANGLADESH-PROTESTS

Bangladesh News: भारत के पड़ोसी देश  बांग्लादेश में हिंसा लगातार जारी है। मंगलवार को देशभर में अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के कम से कम 20 नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से सतखीरा में हुए हमलों और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए। अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।

कोमिला में भीड़ के हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए। अशोकतला में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाह आलम के तीन मंजिला घर में उपद्रवियों द्वारा आग लगा दिए जाने से छह लोगों की मौत हो गई। उनके शव सोमवार रात और मंगलवार सुबह घर से बरामद किए गए। इनमें पांच किशोर भी शामिल हैं।

Watch Video: कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, रच दिया इतिहास; पहली बार गोल्ड मेडल गेम में पहुँची भारतीय महिला, हेमंत-कल्पना ने बाँधे तारीफ़ों के पुल

See also  उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे खरगे, राहुल और तेजस्वी, दूसरे चरण के वोटिंग से पहले विपक्ष का होगा शक्ति प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को गुस्साई भीड़ ने इलाके में शाह आलम के घर पर हमला कर दिया। कुछ लोग घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। इस बीच भीड़ ने घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगा दी। बाद में तीसरी मंजिल पर शरण लिए लोगों की धुएं के कारण जलकर मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

वहीं, नटोर-2 (सदर और नालडांगा) निर्वाचन क्षेत्र के सांसद शफीकुल इस्लाम शिमुल के घर पर गुस्साई भीड़ द्वारा लगाई गई आग में चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सांसद के घर ‘जन्नती पैलेस’ के कई कमरों, बालकनियों और छतों पर शव मिले। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार शेख हसीना के इस्तीफे की खबर सुनने के बाद गुस्साई भीड़ ने सांसद शफीकुल के घर में आग लगा दी थी। घर के बगल में उनके छोटे भाई की पांच मंजिला इमारत और सांसद के पुराने घर में भी आग लगा दी गई। तीनों घरों में लूटपाट की गई।

See also  फेक न्यूज पर भारतीय को सबसे ज्यादा भरोसा, भावनात्मक और झूठी खबरों से प्रभावित होते हैं लोग

Watch Video: कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, रच दिया इतिहास; पहली बार गोल्ड मेडल गेम में पहुँची भारतीय महिला, हेमंत-कल्पना ने बाँधे तारीफ़ों के पुल

फेनी में स्थानीय लोगों ने जुबा लीग के दो नेताओं के शव बरामद किए। इनमें से जुबा लीग के नेता मुशफिकुर रहीम का शव सोनागाजी उपजिला में एक पुल के नीचे मिला। मुशफिकर धलिया यूनियन जुबा लीग के कार्यालय सचिव थे। फेनी सदर उपजिला में सुबह जुबा लीग के एक अन्य नेता बादशा मिया का शव मिला। लालमोनिरहाट में स्थानीय लोगों ने जिला एएल संयुक्त महासचिव सुमन खान के घर से छह शव बरामद किए। सोमवार को भीड़ ने घर में आग लगा दी थी। बोगरा में भीड़ ने जुबा लीग के दो नेताओं की हत्या कर दी। यह घटना दिर्खीपारा और शाहजहांपुर उपजिला में हुई।

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सिद्धकोफेड के निदेशक पर्षद की तीसरी बैठक में कई एजेंडों पर लगी मुहर

See also  Jharkhand की रितिका तिर्की वंदे भारत को टाटा से चलाकर ले जाएंगी पटना, रविवार को PM मोदी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now