नक्सलियों का भारत बंद आज, बसव राजू समेत अन्य की मुठभेड़ में मौत को लेकर बुलाया गया बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2025

नक्सलियों का भारत बंद आज, बसव राजू समेत अन्य की मुठभेड़ में मौत को लेकर बुलाया गया बंद

डेस्कःछत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ (गुंडेकोट, नारायणपुर/गढ़चिरोली से सटे) जंगलों में 21 मई को मुठभेड़ में माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों की मौत के विरोध स्वरूप, प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के केंद्रीय समिति प्रवक्ता अभय ने 10 जून 2025 को राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है।

माओवादियों की केंद्रीय समिति ने एक बयान जारी कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, सरकार ने शांति वार्ता और युद्धविराम के प्रस्ताव को नकारते हुए लगातार माओवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सैन्य अभियान तेज किया है। 21 मई को मुठभेड़ में मारे गए 27 माओवादियों में बसव राजू भी शामिल थे। बसव राजू को माओवादी आंदोलन का शीर्ष रणनीतिकार और महासचिव माना जाता था। माओवादियों का आरोप है कि जनवरी 2024 से अब तक सरकार द्वारा चलाए गए अभियानों में करीब 540 माओवादी मारे जा चुके हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के विरोध में 10 जून को भारत बंद का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 11 जून से 3 अगस्त के बीच मारे गए माओवादियों की स्मृति में स्मारक सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

See also  हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

नक्सली बंदी को लेकर पुलिस प्रशासन और रेल प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। नक्सल प्रभावित ईलाकों के थाना और कैंप को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रेलवे द्वारा नक्सल प्रभावित रेलवे स्टेशन और नक्सल प्रभावित ईलाकों से होकर गुजरने वाली रात्रि ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now