96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की सेहत बिगड़ी , दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2024

Adwani

दिल्ली:  96 लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी की निगरानी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता का  इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जून को AIIMS दिल्ली में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की निगरानी में उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई थी। करीब एक हफ्ते बाद रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद ही वे घर आ गए थे।

इसी वर्ष 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था। था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

See also  ओडिशा में मोदी-पटनायक का रिश्ता टूटा, सभी 21 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now