Paris Olympics 2024:तीरंदाजी में फिर टूटा भारत का सपना, क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका कुमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2024

Paris Olympics 2024:तीरंदाजी में फिर टूटा भारत का सपना, क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका कुमारी

रांची: पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन तीरंदाजी में भारत का सपना एक बार फिर टूट गया। दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल मुकाबला 4-6 से हार गई हैं। कोरिया की नाम सु-ह्योन ने पांचवां सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। दीपिका की हार के साथ ही तीरंदाजी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गईं,भारत तीरंदाजी में अब तक पदक नहीं जीत सका है।

लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित

अबतक ओलंपिक में दो मेडल जीत चुकी मनु भाकर तीसरा मेडल जीतने से चूक गई। मनु भाकर वूमेंट 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में हार गई और चौथे स्थान पर रही।मनु भाकर द्वारा ओलंपिक 2024 के 25 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद उनके पिता राम किशन सिंह ने कहा, “ये खेल का हिस्सा है। हार जीत होती रहती है। पदक के इतने पास जाकर पदक हासिल न कर पाना काफी दिनों तक मन में रह जाता है। लेकिन मनु के लिए अच्छी बात ये है कि मनु 2 पदक पहले ही जीत चुकी है।”

See also  रिंग रोड के किनारे कार में नाबालिग से गैंगरेप को अंजाम देते हुए पुलिस ने पांच को पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now