ED की टीम पहुंची गढ़वा, नोटिस को चिपकाया, चर्चा का बाजार हुआ गर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2024

ED की टीम पहुंची गढ़वा, नोटिस को चिपकाया, चर्चा का बाजार हुआ गर्म

गढ़वा: टेंडर कमीशन घोटाला मामले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की दो सदस्यीय टीम सोमवार को गढ़वा पहुंची। ईडी की दो सदस्यीय टीम ने कचहरी रोड़ स्थित ह्रदयनारायण तिवारी के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया।

44b52f6c 2d74 45fa 940c c1bc697f1df4

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका को किया खारिज
नोटिस चिपकाने के बाद ईडी की टीम रांची रवाना हो गई। ईडी की टीम के अचानक गढ़वा पहुंचने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम प्रभात कुमार शर्मा न्यायालय एजेसी XVIII सह विशेष न्यायाधीश पीएमएल एक्ट रांची के आदेश के आलोक में उक्त कार्रवाई की कई है। हालांकि गढ़वा पहुंचे ईडी के अधिकारी मीडिया से किसी प्रकार की बात करने से परहेज करते रहे। नोटिस चिपकाने के बाद ईडी की टीम रांची के लिए रवाना हो गई।

आरोपी हृदयानंद तिवारी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है और अगले 30 दिनों के अंदर हाजिर होने के लिए कहा गया है.।हृदयानंद टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्टाफ रह चुका है।ईडी ने मामले में कई बार हृदयानंद तिवारी को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया था।

See also  कहां हैं हेमंत सोरेन ? उस पीले बैग में क्या मिला? सुबह से अभी तक अपडेट पढ़िए,
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now