कोई इकलौता तो किसी के पिता दूध बेचकर करा रहे थे पढ़ाई, IAS कोचिंग सेंटर में जान गंवाने वाले 3 स्टूडेंट्स कौन थे?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2024

delhi ias cochining center

दिल्ली के IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्रों में एक यूपी की बायोलॉजी छात्रा श्रेया यादव, केरल का जेएनयू पीएचडी स्टूडेंट नेविन डेल्विन और बिहार की छात्रा तान्या शामिल थी। इतने नामचीन संस्थान की इतनी खस्ता हालत की कल्पना श्रेया के परिवार वालों ने नहीं की थी। परिजनों ने बताया कि आईएएस बनने का सपना लेकर वह दिल्ली गई थी।

दूध की डेयरी चलाते हैं पिता

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के हासिमपुर बरसावां निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि बेटी श्रेया यादव बचपन से ही मेधावी थी। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उसने केएनआई सुलतानपुर से बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर से की थी। अप्रैल 2024 में ही सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था। वह आईएएस बनने का सपना लेकर दिल्ली गई थी। परिजनों ने बताया कि 26 जुलाई को ही उससे बात हुई थी।

See also  लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कुडू में लोगों से मांगा वोट

क्या भारत में WhatsApp बंद होने वाला है, जाने क्या बोले IT मंत्री

श्रेया के पिता राजेंद्र यादव बसखारी बाजार में दूध डेयरी की दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। उनके दो भाई हैं। उसके चाचा धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनकी देखरेख में ही वह दिल्ली में तैयारी कर रही थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। श्रेया के चाचा धर्मेंद्र यादव ने एकेडमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से कोई जानकारी न देने और घटना के बाद भतीजी का चेहरा न दिखाने पर भी एतराज जताया है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया और अधिकारी भी उनके घर संवेदना प्रकट करने पहुंचे।

तेलंगाना में इंजीनियर हैं तान्या के पिता

बेसमेंट में पानी भरने शनिवार की रात जिन तीन विद्यार्थियों की मौत हुई है, उनमें बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली 24 वर्षीय तान्या सोनी उर्फ तनु भी थी। वह डेढ़ साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। परिजनों को घटना की जानकारी टीवी पर प्रसारित समाचार से मिली। उन्होंने फोन कर अपने परिचितों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि पानी में डूबने से तान्या की मौत हो गई है।

See also  बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की आरजेडी में वापसी, चतरा से मिल सकता है टिकट

झारखंड में से’क्स वर्कर की होम डिलेवरी, पुलिस की कार्रवाई पर बदल रहे इलाके

तान्या नवीनगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद गली निवासी विजय सोनी की बेटी थीं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थी। हादसे की सूचना पर मृतका के दादा गोपाल प्रसाद सोनी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि उम्मीद थी कि एक दिन वह यूपीएससी में सफलता प्राप्त करेगी। एक हादसे ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मृतका के पिता विजय सोनी तेलंगाना में इंजीनियर हैं और वहीं अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

इकलौती संतान था नेविन डेल्विन

केरल के एर्नाकुलम जिले के रहने वाले नेविन अपने माता पिता की इकलौती संतान था। नेविन फिल्म आलोचक था और जेएनयू में पीएचडी में नामांकन कराया था। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शवगृह में मौजूद प्रसाद ने बताया कि वह नेविन के पिता लेंसलेट के मित्र हैं। इस खबर को सुनने के बाद एलआईसी से अवकाश प्राप्त लेंसलेंट की मानसिक हालत खराब हो गई है, इसलिए नेविन के मामा दिल्ली पहुंचे हैं।

See also  जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र को भेजी सिफारिश

JRD Tata के जन्मदिन पर विशेष: ईमानदार व्यक्ति के तौर पर याद किया जाना चाहते थे जेआरडी टाटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now