लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कुडू में लोगों से मांगा वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2024

lohardaga

लोहरदगाः विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डा0 रामेश्वर उरांव के पक्ष में कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम चिरी नवा टोली, गोपीटोली, चटकपुर, जीमा, टीको, ननतिलो, जांगी, लावागाई, जीमा चौक, चंडू, बरवाटोली, चिरी सियार पाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डा0 रामेश्वर उरांव ने लोगों को बताया कि हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार ने जिस तरह से ऐतिहासिक फैसले लेते हुए लोगों को सीधा लाभ देने का प्रयास किया।

lohardaga

मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, बिजली बिल माफी,ग्रीन कार्ड, अबुआ आवास जैसे योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ जनता ले पाए। यह सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार की साफ नीयत और सेवा भाव को दर्शाता है। इसी लक्ष्य से हम दोबारा अपनी जनता के पास आए हैं। हमारे कायों को देखते हुए मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि लोहरदगा की जनता अपना आशीर्वाद फिर से देगी। उन्होंने कहा कि मैं सेवक के रूप में लोहरदगा की जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया हूं और इसी तरह आगे भी करता रहूंगा। जनता एक बार फिर मुझे सेवा का मौका दें और अपनी बहुमूल्य मतों का प्रयोग कर विधानसभा भेजें और मुझे सेवा का एक बार और मौका देगी।

See also  बच्चे के दांत काटने से सांप की हो गई मौत, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now