जमशेदपुर की हाइको इंजीनियरिंग पर ईडी की छापेमारी, हरियाणा के विधायक से जुड़ा है मामला, बैंक से 1392 करोड़ के फ्रॉड का केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

ed raid in jsr
जमशेदपुरः   प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी  ने 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटालामें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की । बैंक घोटाले में यह छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह, उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है । 2022 में इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा ईडी के साथ-साथ सीबीआई को भी सौंपा गया है।  दरअसल विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी मेसर्स अलॉयड स्ट्रिप्स लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था और लौटाया नहीं ।

हाइको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर ईडी की छापेमारी

जमशेदपुर के चावला मोड़ के पास स्थित हाइको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन ठिकानों पर ईडी द्वारा गुरुवार की सुबह से ही छापामारी की जा रही है । बताया जा रहा है की रांची से ईडी की टीम आई थी और उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी थी । कंपनी के अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया ।
ed raid in Haryana
हरियाणा में राव दान सिंह के यहां छापेमारी

बैंक से लोन लिया फिर कर गए गबन

65 वर्षीय राव दान सिंह  के रेवाड़ी स्थित फार्म हाउस, उनके बेटे अक्षत सिंह के ठिकानों, एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) कंपनी और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एएसएल कोल्ड रोल स्टील उत्पाद बनाती है। कंपनी पर 1,392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में शामिल होने का आरोप है और 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोप है कि राव दान सिंह के परिवार और उनकी कंपनियों ने एएसएल के लिए ऋण लिया लेकिन उसे कभी वापस नहीं किया और बाद में इन निधियों को बट्टे खाते में डाल दिया गया।

सीबीआई ने कई मामले दर्ज किए

See also  BSL प्रबंधन ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की सभी मांगों को माना, DC के हस्तक्षेप के बाद मुख्य महाप्रबंधक हरी मोहन झा गिरफ्तार

सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था । बाद में ईडी ने इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की थी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now