ED ने कांके CO और CI का मोबाइल किया जब्त, फोन में मिले रिश्वत वांटने के सबूत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2024

ED ने कांके सीओ और सीआई का मोबाइल किया जब्त, फोन में मिले रिश्वत वांटने के सबूत

रांची: जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत जांच करने कांके पहुंची ईडी की टीम ने कांके में विवादित जमीन का सत्यापन किया। जमीन के दस्तावेत खंगालने के साथ ही आम लोगों के बयान को रिकार्ड किया। जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को लेकर ईडी ने पूरी कार्रवाई की। अभी कमलेश फरार चल रहा है ईडी ने उसे समन जारी कर 12 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने कमलेश के घर पर छापेमारी किया था जिस दौरान एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद किया गया था।

रांची में ED की छापेमारी, जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने पर रेड
ईडी की टीम ने कांके सीओ और सीआई के मोबाइल फोन को जब्त किया। मोबाइल में रिश्वत वांटने के सबूत ईडी को मिले। इसके साथ ही ईडी के चुनाव बहिष्कार संबंधित रजिस्टर भी जब्त किया है। जमीन माफिया पर कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया था, हालांकि ग्रामीण सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गये थे।ईडी को कांके में जांच के दौरान भू-माफियाओं के साथ बड़े अधिकारियों के गहरी सांठगांठ से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। ईडी अधिकारियों ने कांके ब्लॉक सर्कल अधिकारी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। डिजिटल डेटा मनी ट्रेल का संकेत देता है।

See also  सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका को किया खारिज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now