बेगूसराय: मंगलवार की सुबह सुबह बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार और ऑटो की टक्कर में 6 लोेगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ऑटो पर सवार लोग सिमरिया से जीरो माइल की ओर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने रतन चौक पर टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



