- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सहायक पुलिसकर्मी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे

झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सहायक पुलिसकर्मी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे

रांची: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट दे रहे थे उसी समय सहायत पुलिसकर्मी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। मोरहाबादी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी सोमवार को विधानसभा की ओर कूच कर गए। विधानसभा परिसर में पहुंचने के दौरान उन्हे सुरक्षाकर्मियों ने नहीं रोका क्योकि ये सहायक पुलिसकर्मी पुलिस वर्दी में थे।

सहायक पुलिसकर्मियों के विधानसभा परिसर आ जाने के बाद ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल परिसर में गैरकानूनी जमावड़ा होने पर भड़क गए। उन्होने धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि वो अपने निर्धारित धरना स्थल पर लौट जाए नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और नौकरी पर भी खतरा हो जाएगा। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और सदर एसडीओ उत्सकर्ष कुमार ने भी सहायक पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की। 2 जुलाई से करीब 2300 सहायक पुलिसकर्मी अपने कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर है।

See also  लैंड फॉर जॉब केस -लालू परिवार पर ED की पहली चार्जशीट पर फ़ैसला रिज़र्व  दिल्ली की अदालत 20 जनवरी को देगी फ़ैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now