- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JSSC PGT अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भ्रष्टाचार को लेकर कर दी CBI जांच की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2024

JSSC PGT अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भ्रष्टाचार को लेकर कर दी CBI जांच की मांग

रांची: जेएसएससी पीजीटी शिक्षक परीक्षा में गड़बड़ी की जांच को लेकर राजभवन के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, राजमहल महल अनंत ओझा और गोड्डा से बीजेपी विधायक अमित मंडल मौजूद थे।

प्रिंसिपल कर रही थी हॉस्टल केयरटेकर के साथ बीयर पार्टी, छात्राओं ने गंदे काम करने का लगाया आरोप, मचाया बवाल
अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जेएसएससी पीजीटी मामले में कई गड़बड़ियां सामने आई है, जिस तरह से अभ्यर्थियों ने अपने साथ हुए अन्याय के पुख्ता प्रमाण दिखाए है , इससे लगता है कि झारखंड सरकार ने सफल अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनको नौकरी बेचने का काम किया है। राज्य सरकार को चाहिए कि जब सीबीआई पहले से ही नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही है, इस मामले की भी जांच CBI से करवा दे। उन्होने आगे कहा कि पहले तो धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को समझाने का काम किया जा रहा था लेकिन अब उन्हे धमकी दी जा रही है। यदि युवाओं के भविष्य के साथ कोई छेड़छाड़ होता है तो सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी लड़ाई लड़ने का काम करेगी। विधानसभा में बीजेपी इस मुद्दे को उठायेगी।

See also  ED ने मंत्री के PS संजीव लाल की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- झारखंडवासियों के लिए मांगी खुशहाली
अमर बाउरी ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था और नौकरी नहीं मिलने पर 5 से 7 हजार रुपये का भत्ता देने का वादा युवाओं से किया था। लेकिन नौकरी देना तो दूर सरकार नौकरी को बेचने का काम कर रही है। कई मामले की जांच SIT का गठन कर की गई, जिसमें राज्य सरकार के ही दो अधिकारियों की गिरफ्तारी भी की गई। लेकिन पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया और किसी पर भी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now