- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Delhi के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः टर्मिनल की छत गिरने से कई कारें दबी, 3 की मौत और 5 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2024

Delhi के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः टर्मिनल की छत गिरने से कई कारें दबी, तीन जख्मी, एक शख्स फंसा

दिल्लीः राजधानी दिल्ली और उसके आसपास प्री मानसून बारिश ने जहा लोगों को गर्मी से राहत दी है। वही बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार सुबह बारिश और तेज हवाओं से एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गई, वही इस घटना में 3 व्यक्ति की मौत और 5 घायल हो गए है।

टर्मिनल 1 की गिरी छत, कई गाड़ियां दबी

दिल्ली फायर ब्रिगेट के एक अधिकारी ने बताया, ‘सुबह करीब 5.30 बजे हमें दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली। तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।’ शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बीच यह हादसा हुआ। इसी बीच, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव देखा गया। साउथ दिल्ली में गोविंदपुरी और नोएडा सेक्टर 95 में जलभराव देखने को मिला। दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं आईटीओ पर बारिश की वजह से गाड़ियां रेंगती हुई दिखी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं। हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो… मुआवजें की घोषणा भी की जाएगी।”

See also  बाबूलाल, निशिकांत, अर्जुन मुंडा समेत 27 BJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2023 में हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में याचिका खारिज

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now