जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, फायरिंग में एक नाबालिग को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट, फायरिंग में एक नाबालिग को लगी गोली

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के माड़न में दो सगे भाईयों के बीच मारपीट के दौरान एक नाबालिग को गोली लग गई। घायल अवस्था में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

JPSC News: डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति देने का आदेश, डिग्री को लेकर जेपीएससी ने आवेदन किया था निरस्त
दरअसल, पांकी के माड़न गांव में दो भाईयों के बीच सड़क की जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। वासुदेव राम और राजकुमार राम के बीच जमीन को लेकर मारपीट शुरू हो गई, दोनों भाईयों और उनके परिजनों के बीच हो रहे मारपीट को देखने के लिए गांव में काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, गोली मारपीट देखने के लिए खड़े एक नाबालिग को जा लगी। गोली नाबालिग के जांघ में लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  होली की पार्टी में आर्केस्ट्रा को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, घर में घुसकर मारी गोली, JMM प्रखंड अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now