अलकतरा घोटाले में सजा का एलान, PMLA कोर्ट ने विजय तिवारी को सुनाई तीन साल की सजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

अलकतरा घोटाले में सजा का एलान, PMLA कोर्ट ने विजय तिवारी को सुनाई तीन साल की सजा

रांची: पीएमएलए के विशेष अदालत ने अलकतरा घोटाले के दोषी विजय तिवारी को तीन साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही विनय तिवारी पर कोर्ट ने एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। ईडी ने इस मामले में 55 लाख 42 हजार मनी लाउंड्रिंग के आरोप में 2021 में केस दर्ज किया था।

बोकारो: SAIL में प्रमोशन का खेल, 16 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, CBI जांच शुरु
विनय तिवारी की कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन ने 2008-09 में पलामू में सड़क मरम्मती का कार्य किया था। सड़क निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मती के लिए कलावती कंस्ट्रक्शन को बालूमाथ से हेरहंज-पांकी रोड़ की मरम्मती के लिए एक करोड़ 32 लाख रूपये दिये थे, इसमें से एक करोड़ नौ लाख का भुगतान केंद्र सरकार की आरे से कर दिया गया था। लेकिन विजय तिवारी ने अलकतरा के 11 फर्जी बिल विभाग को देकर पैसे की निकासी कर ली थी। उनकी कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन की ओर से दिये गए 13 बिलों में से 11 बिल फर्जी पाये गए थे। इस फर्जी बिल के माध्यम से 55 लाख 42 हजार रूपये की निकासी कर ली गई थी। ईडी ने इस मामले के ट्रायल के दौरान कोर्ट में 18 गवाह और कई साक्ष्य प्रस्तुत किये थे।

See also  हाजीपुर में दर्दनाक सड़क सड़क हादसा, ट्रक-कंटेनर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, तीन जिंदा लोग जिंदा जले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now