बिहार से शराब पीने आये बदमाशों ने कोडरमा के होटल में चलाई गोली, मैनेजर समेत दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2024

बिहार से शराब पीने आये बदमाशों ने कोडरमा के होटल में की चलाई गोली, मैनेजर समेत दो की मौत

कोडरमा: इस वक्त की बड़ी खबर कोडरमा से आ रही है जहा बिहार से शराब पीने आये बदमाशों ने होटल के अंदर फायरिंग की है। गोली लगने से मैनेजर समेत दो की मौत हो गई है।

NEET पेपर लीक को लेकर रांची पहुंची बिहार EOU की टीम, एक कूरियर सर्विस कंपनी रडार पर
बिहार में शराबबंदी है तो सीमावर्ती जिले कोडरमा में अक्सर बिहार से शराब के शौकीन लोग शराब पीने आते है। बिहार से आये बदमाशों ने रांची-पटना रोड़ के बागीटॉड स्थित शांति मोटेल फैमिली रेस्टोरेंट में पहले जमकर शराब पी। इसके बाद बदमाशों ने होटल में गोली चलाई, इसमें होटल के मैनेजर समेत दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान ही विवाद होने पर बदमाशों ने फायरिंग की और इस होटल मैनेजर को गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद वे बिहार की फरार हो गये। मृतकों में जलवाबाद निवासी अमजार उर्फ राजन और नसीम शामिल है।बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान ही विवाद होने पर बदमाशों ने फायरिंग की और इस होटल मैनेजर को गोली मार दी।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए

बताया जाता है कि बिल को लेकर मैनेजर से इन अपराधियों का विवाद हुआ था। शाम को मैनेजर और स्टॉफ ने विवाद होने पर इन लोगों को पिटाई कर भगा दिया था, रात में ये लोग वापस आये, उसके बाद मैनेजर और स्टॉफ को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने जब दबिश दी तो घाटी में ही गाड़ी को छोड़कर बिहार की तरफ पैदल भाग गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now