- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कल्पना सोरेन ने शुरु कर दी अगले चुनाव की तैयारी ? छह महीने में दूसरी बार कैसे होगी जीत ?

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद कल्पना सोरेन के पास फिलहाल चुनावी थकावट मिटाने का वक्त नहीं है । ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले कुछ ही  महीनों में फिर से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए विरोधियों के लिए कल्पना तैयारी का वक्त नहीं देना चाहती । इसीलिए झारखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन अपने विधानसभा का लगातार दौरा कर रही हैं ।

कल्पना सोरेन ने किया दौरा

कल्पना सोरेन ने शनिवार को भी गांडेय के  विभन्न क्षेत्रों का दौरा कर  लोगो से मुलाकात की । कल्पना सोरेन ने स्थानीय लोगों से मिल कर  उनके व क्षेत्र की समस्याओं का जाना-समझा और इसके समाधान के लिए जरुरी निर्देश दिए ।  उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा की।य़ वही इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि वो घोषणाओं पर नही जमीनी स्तर पर कार्य करने में विश्वास रखतीं हैं ।

See also  Sasaram से कांग्रेस उम्मीदवार पर गिरफ्तारी की तलवारः बेटे के साथ मिलकर नाबालिग से यौन शोषण करने का आरोप, बेटा अरेस्ट

योजनाओं को धरातल पर उतारने का वादा

कल्पना सोरेन ने कहा कि वे लोगो से मुलाकात कर रही है उनकी समस्याओं को सुन रही है और उसके समाधान के लिए कार्य करेंगी वही कागजों पर और धरातल पर विकास योजनाओ की हकीकत क्या है उसे जान कर समाधान करेंगी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now