Chirag Paswan की दीवानी हुई भोजपुरी अभिनेत्री, सरेआम सोशल मीडिया पर कर दिया प्यार का इजहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2024

Chirag Paswan की दीवानी हुई भोजपुरी अभिनेत्री, सरेआम सोशल मीडिया पर कर दिया प्यार का इजहार

पटना: बिहार के दो युवा नेताओं का जबदस्त क्रेज है, एक तेजस्वी यादव और दूसरे चिराग पासवान। तेजस्वी यादव की शादी हो चुकी है और अब उनकी एक बेटी भी है। लेकिन चिराग पासवान अब भी कुवांरे है। लड़कियों में उनकी दीवानगी देखी जाती है, लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में मंत्री बनने के साथ ही युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ती हुई देखी जा रही है।

Babulal Marandi ने चुनाव आयोग से की Samir Mohanti के पत्र की फोरेंसिक जांच कराने की मांग
कभी बॉलीवुड में हाथ आजमा चुके चिराग पासवान अब पूरे तौर पर राजनीति के एक मझे हुए खिलाड़ी है उनके क्यूट लुक और स्टाइल पर लड़कियां फिदा होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर चिराग से जुड़े रील्स और वीडियो खूब देखने को मिलता है। फैंस तो फैंस है अब भोजपुरी अभिनेत्री भी चिराग पर फिदा हो गई है। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया।

चिराग पर फिदा हुई भोजपुरी अभिनेत्री का नाम निशा दुबे है। वो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री है। 25 साल की निशा दुबे 45 साल के चिराग के प्यार में दीवानी हो गई है। उन्होने अपने इंस्टा पर चिराग पासवान का वीडियो शेयर किया जिसमें चिराग मंत्री पद की शपथ लेते नजर आ रहे है और इस वीडियो के बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। वीडियो में चिराग का मासूम चेहरा और उनकी हंसी देख कोई भी अपना दिल हार बैठे। कुछ यही हाल निशा दुबे का भी हुआ है।

Lalu Yadav ने World Inequality Lab के आंकड़ों के बहाने BJP पर बोला बड़ा हमला,कहा-पिछड़े, दलितों, आदिवासियों के लिए डरावने आंकड़े आये सामने
निशा ने चिराग पासवान के लिए लिखा ये

निशा दुबे ने चिराग के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।' अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन भेज रहे हैं। बता दें कि निशा की फिल्में लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं, इसकी वजह से निशा के पोस्ट झट से इंटरनेट पर वायरल भी हो जाते हैं।

See also  आदिवासी जीतू मुंडा ने कब्र से निकाला बहन का कंकाल, डेथ सर्टिफिकेट के लिए पहुंच गया बैंक, रोंगटे खड़ी कर देगी इनकी बेबसी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now