आदिवासी जीतू मुंडा ने कब्र से निकाला बहन का कंकाल, डेथ सर्टिफिकेट के लिए पहुंच गया बैंक, रोंगटे खड़ी कर देगी इनकी बेबसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

आदिवासी जीतू मुंडा ने कब्र से निकाला बहन का कंकाल, डेथ सर्टिफिकेट के लिए पहुंच गया बैंक, रोंगटे खड़ी कर देगी इनकी बेबसी

डेस्कः ओडिशा के क्योंझर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आदिवासी समाज से आने वाल जीतू मुंडा अपनी बहन के कंकाल को लेकर बैंक जाते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा सबके रोंगेटे खड़े हो गए, बेबसी की ऐसी तस्वीर समाज और सिस्टम दोनों पर तमाचा है।ये घटना क्योंझर जिले के पटना इलाके के दियानाली गांव की है। यहां रहने वाले जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।बहन ने अपनी मृत्यु से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने अपने मवेशी बेचकर कमाए थे।


बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से कर दिया था इनकार
खबरों के मुताबिक, जीतू मुंडा कई बार बैंक जाकर अधिकारियों से अपनी दिवंगत बहन के खाते से पैसे निकालने की अनुमति मांग रहा था।बैंक कर्मचारियों को उसकी मौत की सूचना देने के बावजूद कई बार उसके अनुरोध कथित तौर पर ठुकरा दिए गए, क्योंकि अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि लेनदेन को अधिकृत करने के लिए खाताधारक की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक है।बार-बार मना किए जाने से निराश होकर जीतू मुंडा ने कथित तौर पर अपनी बहन के अवशेष को, जिसे लगभग दो महीने पहले दफनाया गया था, कब्र से खोदकर निकाला और विरोध जताने के लिए उसे बैंक ले आया। इस कृत्य ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों का तुरंत ध्यान खींचा।

See also  लोहरदगा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

69ef907e5a509 keonjhar skeleton case 273608871 16x9 1
बैंक अधिकारियों के साथ ही पुलिस ने भी साधी चुप्पी
सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप किया।पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और बाद में कंकाल को फिर से दफनाने के लिए दियानाली गांव ले गए।फिलहाल इस घटना के संबंध में अबतक बैंक अधिकारियों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों के रवैये को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now