लोहरदगा में बड़ी जीत के बाद गुमला में सुखदेव भगत ने निकाली आभार यात्रा, अपनों के बीच जमकर झूमे नवनिर्वाचित सांसद

लोहरदगा में बड़ी जीत के बाद गुमला में सुखदेव भगत ने निकाली आभार यात्रा, अपनों के बीच जमकर झूमे नवनिर्वाचित सांसद

लोहरदगा: कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने गुरूवार को अपने गुमला में आभार यात्रा निकाली। लोहरदगा संसदीय सीट पर ऐतिहासिक जीत के बाद सुखदेव भगत पूरे जोश में नजर आये। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होने जनता को इतनी बड़ी जीत देने के लिए धन्यवाद देते हुए हुए आभार यात्रा निकाली।

sukhdeo bhagat

Chandraprakash Chaudhary ने गेंद Sudesh Mahto के पाले में डाला: कहा- वो ही NDA की मीटिंग में जाते है, बात करें AJSU से मंत्री क्यों नहीं बनाया
गुमला पहुंचने के बाद उन्होने धार्मिक स्थलों पर पूजा की और उसके बाद अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ आभार यात्रा शुरू की। जीत का जश्न मनाने के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई मिठाईयां बांटी गई। इस विजय जुलूस में कांग्रेस और जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने जमकर अपनी भागीदारी दी। लोगों का अपने प्रति जोश देखकर सुखदेव भगत भी अपने चाहने वालों के साथ झूमते-नाचते नजर आये। उन्होने हाथ जोड़कर जनता को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया।

देखिये आभार यात्रा की तस्वीरें

sukhdeo bhagat 1sukhdeo bhagat 2sukhdeo bhagat 3sukhdeo bhagat 4sukhdeo bhagat 5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now