Alamgir Alam की जगह किसे मिलेगी चंपाई कैबिनेट में जगह, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो रहा है मंथन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2024

Alamgir Alam की जगह किसे मिलेगी चंपाई कैबिनेट में जगह, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो रहा है मंथन

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला में गिरफ्तार आलमगीर आलम के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस कोटे में मंत्री का पद खाली हो गया है। आलमगीर की जगह चंपाई सोरेन की अगुवाई में चल रही झारखंड सरकार में किसे मंत्री बनाया जाएगा इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे है। कांग्रेस के विधायक रांची से लेकर दिल्ली की दौर इस बीच लगाने लगे थे।

चंपाई सोरेन ने दूसरे दिन भी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; जमीन के मामले में अंचल अधिकारियों पर गाज गिराने की तैयारी
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में आलमगीर आलम की जगह विधायक दल का नेता कौन होगा उसपर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के कोटे से खाली हुई मंत्री की सीट के लिए किसका नाम केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाए, इसपर भी मंथन हो रहा है।

See also  महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त  करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - आलमगीर आलम

कल्पना सोरेन से सुखदेव भगत ने की मुलाकात, दोनों ने एक दूसरे को दी शानदार जीत पर बधाई, वर्तमान राजनीति पर हुई चर्चा
माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से राज्य सरकार में मंत्री में से ही किसी विधायक को कांग्रेस विधायक दल का नेता आलमगीर आलम की जगह बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कौन सरकार में मंत्री बनेगा इसपर कई नामों पर चर्चा की गई। मंत्री बनने के जो रेस में है उनमें सबसे पहला नाम इरफान अंसारी का है , वो पिछले कई दिनों से दिल्ली दरबार में जमें हुए थे, मंत्री बनने के लिए वो वहां लॉबिंग कर रहे थे। कहा तो ये जा रहा है कि मुस्लिम कोटे से मंत्री का पद खाली हुआ है तो मुस्लिम को ही मंत्री बनाया जाएगा ,ऐसे में इरफान की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मंत्री पद के अन्य दावेदारों में दीपिका पांडे सिंह, उमाशंकर अकेला, प्रदीप यादव और राजेश कच्छप का भी नाम लिया जा रहा है। कांग्रेस कोटे से मंत्री कौन बनेगा इस पर बैठक में चर्चा हो रही है। सभी दावेदार अपनी ओर से अपना दावा मजबूत होने की बात कह रहे है।

See also  असम में वोटिंग से पहले हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा अर्चना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now