- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कल्पना सोरेन से सुखदेव भगत ने की मुलाकात, दोनों ने एक दूसरे को दी शानदार जीत पर बधाई, वर्तमान राजनीति पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2024

कल्पना सोरेन से सुखदेव भगत ने की मुलाकात, दोनों ने एक दूसरे को दी शानदार जीत पर बधाई, वर्तमान राजनीति पर हुई चर्चा

रांची: लोहरदगा सीट पर कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने वाले नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात।

sukhdeo bhagat kalpana soren 1

CM चंपाई सोरेन ने दिया अबुआ आवास लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निर्देश, अनियमिततर बरतने वाले पर हो कार्रवाई
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। सुखदेव भवन ने कल्ना सोरेन को गांडेय सीट पर बड़ी जीत के लिए बधाई दी तो वही कल्पना सोरेन ने सुखदेव भगत को लोहरदगा के संसदीय इतिहास में सबसे बड़ी जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा की।

लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “CWC मीटिंग में राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि हम अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे, हमें जो जनादेश मिला है हम उसके साथ चलेंगे… विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी मेहनत से लड़ेंगे… हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि राज्य में आगामी सरकार भी हमारी ही बनेगी…”

See also  बीजेपी ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, लगाई संवैधानिक संकट से बचाने की गुहार

kirorimal college

इससे पहले सुखदेव भगत दिल्ली दौरे पर थे, जहां वो कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी मुलाकात की। सुखदेव भगत की जीत पर उनके हर कोई उन्हे बधाई दे रहा है। एक बधाई संदेश सुखदेव भगत के लिए खास रहा और दिल के करीब भी। सुखदेव भगत ने नेतरहाट में स्कूल की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ाई की थी। सुखदेव भगत के लोहरदगा संसदीय सीट पर जीत के बाद किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश खट्टर ने उन्हे बधाई संदेश भेजकर उन्हे बधाई देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने प्रिंसिपल का बधाई संदेश पाकर सुखदेव भगत काफी अभिभूत हुए और उन्होने कहा कि ये कॉलेज की बहुत अच्छी परंपरा है, इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों में नई उर्जा का संचार होता है, इसके साथ ही इससे राष्ट्र के प्रति कुछ करने की प्रेरणा भी मिलती है।

See also  बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस-आरजेडी की दिल्ली में बैठक में सीटों पर नहीं हुआ फैसला, 17 अप्रैल को फिर होगी मीटिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now