Lohardaga में पत्थर से कूचकर किशोरी की हत्या, डोभा में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2024

Lohardaga में पत्थर से कूचकर किशोरी की हत्या, डोभा में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

लोहरदगा: कैरो थाना के क्षेत्र सढ़ाबे गांव में एक नाबालिग की हत्या कर दी गई है। पत्थर से कूचकर किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के चेहरे पर पत्थर से कई बार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा कर अस्पताल भेजा जा रहा है। इस मामले में स्वजनों का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच को लेकर किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे हैं। उनके साथ कैरो थाना प्रभारी नीरज कुमार झा भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव निवासी चुईटा उरांव की पुत्री रेशमी कुमारी (16 वर्ष) मंगलवार की रात अपने घर में अपनी मां व पिताजी के साथ सोई हुई थी। बुधवार की सुबह रेशमी की मां ने देखा तो रेशमी अपने बिस्तर में नहीं थी। इसके बाद रेशमी की खोज भी शुरू कर दी गई। रेशमी का शव गांव के ही बबलू साहू के डोभा में देखा गया। जिसकी सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। कैरो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। पुलिस को मृतिका के घर के बगल में स्थित गोभी खेत में खून के छींटे व एक चाकू मिला है। कैरो थाना पुलिस सभी बिंदुओ पर गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि घटना की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

See also  लोहरदगा में मतदान शुरू, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, सुबह ही लगे कतार में, देखें तस्वीरें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now