- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बीजेपी ने जेएमएम पर किया पलटवार, प्रतुल शाहदेव ने कहा लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पचास विधानसभा में बढ़त हासिल की, अगले चुनाव में जेएमएम सत्ता से होगा बेदखल

Pratul shadeo

रांचीःBJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन सरकार किसी भी सूरत में यहां के आदिवासी मूल वासियों का विकास नहीं चाहती। साढ़े चार वर्षों में यहां वायदे के अनुसार 22.5 लाख सरकारी नौकरियां होनी चाहिए थी। मगर ये घोषणा हवा हवाई साबित हुई। हक मांग रहे छात्रों को पीटा गया। महिला उत्पीड़न रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया ।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान मंत्री आलमगीर आलम दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। पूरे राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है।

सोरेन परिवार पर हमला

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस सरकार के प्राथमिकता में सिर्फ खुद का विकास है। इसीलिए तमाम लीज सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों और उनके करीबियों को मिला। आदिवासी मूलवासी अपने आप को इस सरकार में ठगा महसूस कर रहे हैं।प्रतुल ने कहा कि अब यह सरकार अपनी राजनीतिक मृत्यु शैय्या पर पड़ी हुई है। अपने घोषणा पत्र में दिए गए एक भी वादे को ये पूरा नहीं कर पाए हैं।खतियान आधारित नियोजन नीति को भी इन्होंने जानबूझकर फंसा दिया। ओबीसी आरक्षण के लिए जरूरी ट्रिपल टेस्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ। अबुआ आवास में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं। यह पूरे तरीके से फ्लॉप सरकार है

See also  JPSC: 16 माह बाद हुई मुख्य परीक्षा इंटरव्यू के 24 घंटे के अंदर रिजल्ट जारी, झारखंड को मिले 64 CDPO

50 सीटों पर एनडीए आगे रहा

प्रतुल ने कहा कि इस बार के लोक सभा चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों में 50 सीटों पर इस बार एनडीए आगे रहा। राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में उम्मीदवार को जीत नही दिला सके। यह गठबंधन सत्ता में रहने के बाद भी सिर्फ 29 सीटों पर सिमट गया। इनको 2024 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम की झलक दिख गई है।इसलिए यह बदहवास होकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।अच्छा होता झामुमो अपनी चिंता करता।

Kalpana Soren ने विधायक पद की ली शपथ, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पैर छुकर लिया आशीर्वाद

शपथग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा रहस्यमय जानवर, चर्चा का बाजार हुआ गर्म

Ranchi के प्लाई कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा कर अपराधियों को खदेड़ा, चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now