Modi 3.0 : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लिया प्रधानमंत्री पद का शपथ, राजनाथ, अमित शाह और गडकरी ने भी लिया शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2024

PM MODI OATH

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर मोदी कैबिनेट से मिलकर आ रही है जिसमें झारखंड से अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ मंत्री बन रहे है। वही आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम सामने आ चुका है ।  चंद्रप्रकाश चौधरी को भी पीएम आवास में बुलाया गया था।

rajnath singhamit shah gadkari

shivraj singh chauhan naddas jaishankar nirmala sitaraman

नई सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह,नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारामण, अश्विनी वैश्नव, मनोहर लाल खट्टर , पियूष गोयल, श्रीपद नायक, राव इंद्रजीत, अुर्जन मेघवाल,जितिन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, वीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर ,भूपेंद्र यादव और अनुराग ठाकुर बीजेपी कोटे से मंत्री बन रहे है। बीजेपी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगा।

टीडीपी से राममोहन नायडू, डॉ चंद्रशेखर पेम्मासामनी मंत्री बन रहे है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आरएलडी के जयंत चौधरी मंत्री बनेंगे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, और चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बन रहे है। जेडीयू से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बन रहे है।  झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, चंद्रप्रकाश चौधरी , संजय सेठ, नित्यानंद रायऔर बिहार बीजेपी से गिरिराज सिंह एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री बन रहे है। सभी नेता पीएम आवास पर मौजूद है।

See also  झामुमो के महाधिवेशन पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने चुनावी वायदे पूरी करने की मांग की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now