- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Nitish Kumar के नेतृत्व में होगा 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव, BJP ने कर दी घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2024

Nitish Kumar के नेतृत्व में होगा 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव, BJP ने कर दी घोषणा

पटना: लोकसभा चुनाव केे नतीजे आने के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक नये सियासी समीकरण बन रहे है और नये राजनीतिक दांव भी चले जा रहे है। जेडीयू ने जहां केंद्र में पीएम मोदी का नेतृत्व स्वीकारते हुए उन्हे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र बीजेपी को सौंपा वही दूसरी ओर जेडीयू ने अग्निवीर और यूसीसी पर फिर से विचार करने की बात कहकर बीजेपी पर दवाब बनाया।

JDU को अग्निवीर और UCC पर एतराज, एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर BJP के साथ
जेडीयू को लेकर इंडिया अलाइंस और एनडीए में चल रही खींचतान के बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, 1996 से हम बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है। सम्राट चौधरी के बयान के बाद दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी अपनी सहमति देते हुए कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के शीर्ष नेता है उनके नेतृत्व में ही हम 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होने आगे आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि चोर दरवाजे से सरकार बनाना चाहते है वो भ्रम पैदा करते है। नकारात्मक ताकतों को हमारे कार्यकर्ता जवाब देंगे। उनमें दम नहीं है कि वो जनता का जनादेश लेकर सत्ता में आये इसलिए वो इस तरह का माहौल बना रहे है।

See also  भारतीय किसानों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, आखिर क्यों पटरी से उतर गई ट्रेड डील? समझिए

Nitish को चाहिए Modi 3.0 सरकार में तीन मंत्री का पद, जानिये कौन है दौड़ में आगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now