Extreme Bar Murder Case : कोर्ट ने बार संचालक समेत चार को दी जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2024

Extreme Bar Murder Case : कोर्ट ने बार संचालक समेत चार को दी जमानत

रांची: चुटिया थाना इलाके में 26 मई की देर रात एक्ट्रीम बार में हुए डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में रांची सिविल कोर्ट ने बार संचालक समेत चार को जमानत दे दी है।

Extreme Bar Murder Case : थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

न्यायिक दंडाधिकारी शंभू महतो की कोर्ट ने विशाल सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए बार के संचालक विशाल सिंह, उदय सिंह, पंकज अग्रवाल और रवि कुमार को जमानत दी है। 28 मई को पुलिस ने बार में मारपीट के आरोप में बार के मालिक उदय शंकर सिंह, बार के लीज होल्डर विशाल सिंह समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर चुटिया थाने में तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पहली प्राथमिकी मृतक डीजे संदीप के दोस्त और बार के मैनेजर शंभू कुमार के बयान पर अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, उसके पिता अशोक सिंह,समरुद्दीन उर्फ छोटू, प्रतीक व मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन के खिलाफ नामजद दर्ज करायी गयी. वहीं दूसरी प्राथमिकी अभिषेक सिंह ने बार के मालिक, लीज होल्डर सह संचालक, मैनेजर, बाउंसर व अन्य के खिलाफ दर्ज करायी. जबकि तीसरी प्राथमिकी बार के मालिक उदय शंकर सिंह के बयान पर अभिषेक व उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट को लेकर दर्ज करायी गयी।

See also  गढ़वा में वज्रपात से चार लोगों की मौत, मौसम विभाग ने झारखंड के 8 जिलों को लेकर जारी किया था अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now