- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Loksabha Delhi Result : कन्हैया हारे,दिल्ली वालों ने कर दी सात की सातों सीट बीजेपी के नाम

Delhi Election Result

Loksabha Delhi Result: लोकसभा चुनाव के परिणामों ने एक बार फिर दिल्ली के मतदाताओं का विश्वास मोदी सरकार पर जताया है, भले ही देशभर में मिले-जुले रुझान रहे हों। बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर विजय हासिल की है।

Kanhaiya से नहीं हारे मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की, कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1 लाख 37 हजार वोटों से हराया। तिवारी को 8 लाख 21 हजार 567 वोट मिले, जबकि कन्हैया कुमार को 6 लाख 84 हजार 501 वोट प्राप्त हुए। पिछली बार तिवारी ने इस सीट पर साढ़े 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

See also  Loksabha Election 2024 Result : पोस्टल बैलेट की होगी गिनती शुरु , टीवी न्यूज एनडीए को दे रहे हैं बढ़त
Basuri Swarj
बांसुरी स्वराज प्रमाण पत्र लेते हुए

 

East Delhi बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा जीते

पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 91 हजार वोटों से हराया। मल्होत्रा को 6 लाख 50 हजार से ज्यादा वोट मिले।चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को 89 हजार वोटों से पराजित किया। खंडेलवाल को 5 लाख 16 हजार 496 वोट मिले, जबकि अग्रवाल को 4 लाख 27 हजार 171 वोट मिले।

New Delhi से बीजेपी की बांसुरी स्वराज जीतीं

नई दिल्ली सीट से बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को 78 हजार वोटों से हराया। बांसुरी स्वराज को 4 लाख 53 हजार 185 वोट मिले, जबकि भारती को 3 लाख 74 हजार 815 वोट प्राप्त हुए।

WhatsApp Image 2024 06 04 at 22.07.43

South Delhi से बीजेपी के रामबीर सिंह बिधूड़ी जीते

दक्षिणी दिल्ली सीट पर बीजेपी के रामबीर सिंह बिधूड़ी ने आप के सहीराम पहलवान को सवा लाख वोटों से हराया। बिधूड़ी को 6 लाख 92 हजार 832 वोट मिले, जबकि पहलवान को 5 लाख 68 हजार 499 वोट मिले।

See also  कौन बनेगा प्रधानमंत्री ? तय करेंगे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू; जिन्हें विरोधियों ने 'खत्म' समझा वही बन गए किंगमेकर ? Nitish और Naidu तय करेंगे नरेंद्र की किस्मत !

West Delhi से कमलजीत सेहरावत जीतीं

पश्चिमी दिल्ली सीट पर बीजेपी की कमलजीत सेहरावत ने आप के महाबल मिश्रा को 1 लाख 96 हजार वोटों से हराया। सेहरावत को 8 लाख 27 हजार 843 वोट मिले, जबकि मिश्रा को 6 लाख 32 हजार 20 वोट मिले।

North West Delhi से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया जीते

उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज को 2 लाख 91 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया। चंदोलिया को 8 लाख 66 हजार 483 वोट मिले, जबकि उदित राज को 5 लाख 75 हजार 634 वोट मिले।

WhatsApp Image 2024 06 04 at 22.09.06

Kejriwal का नहीं रहा असर

दिल्ली की सातों सीटों पर हार-जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा है। आम आदमी पार्टी ने जेल का जवाब वोट से देने का नारा दिया था, लेकिन परिणामों से साफ है कि दिल्ली में इसका प्रभाव नहीं पड़ा।

Loksabha Election 2024 Result :सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट कांग्रेस की झोली में डाली, निशिकांत, अन्नपूर्णा, जोबा मांझी और नलिन सोरेन ने जीत किया दर्ज

See also  हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Bihar Result :केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की हार, मुकेश सहनी की पार्टी का नहीं खुला खाता

Gandey By Election में कल्पना सोरेन की बड़ी जीत, बीजेपी उम्मीदवार को हराकर पहुंची विधानसभा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now