- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Patna में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर बदमाश हुए फरार

Patna में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर बदमाश हुए फरार

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सोमवार को दनदहाड़े अपराधियों ने बैंक से 14 लाख रूपये कैश लूट लिये। लूट के बाद बेफिक्र बदमाश मौके से फरार हो गये।

Loksabha Election की काउंटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहटा थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव के पास उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में छह की संख्या मंें आये बदमाशों ने 14 लाख रूपये लूट लिये। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया और रूपया लेकर वहां से फरार हो गए।

लूट की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से भी पूछताछ की। पुलिस की दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।

See also  पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now