पीएम मोदी के मौन व्रत पर विपक्ष की चाहत मीडिया भी रहे मौन, नहीं दिखाए प्रसारण नहीं तो अंतिम चरण के प्रसारण पर पड़ सकता है असर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 30, 2024

PM Modī

रांचीः पीएम मोदी के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के बाद मौन व्रत की योजना पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने अपनी आपत्ति जताई है । कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मौन व्रत को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है । दिल्ली में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और इसकी शिकायत की ।

पीएम के ध्यान पर कांग्रेस की शिकायत

अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि  हमने चुनाव आयोग से कहा है कि 48 घंटे के मौन काल में किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए । कोई भी नेता कुछ भी करे, हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है. चाहे वे मौन व्रत रखें या कुछ और, मौन काल में अप्रत्यक्ष प्रचार नहीं होना चाहिए ।हमने शिकायत की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि वे 30 मई की शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे  । मौन काल 30 मई को शाम 7 बजे से 1 जून तक रहेगा. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ये या तो प्रचार जारी रखने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के हथकंडे है । कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी के ध्यान का प्रसारण रोका जाए ।

See also  PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

 ˇ

ममता बनर्जी को भी मौन व्रत पर ऐतराज

बंगाल में भी ममता बनर्जी पीएम मोदी के ध्यान  पर कहा कि उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं लेकिन पीएम के इस कार्यक्रम के प्रसारण का प्रसारण रोकना चाहिए नहीं तो वो चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर अड़तालीस घंटे का मौन व्रत रखने वाले हैं । ये ठीक उसी तरह है जैसा की 2019 के चुनाव के बाद पीएम ने केदारनाथ की गुफा में जाकर किया था ।

See also  'अबुआ आवास' दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करने वाले पर गढ़वा DC ने की बड़ी कार्रवाई

आज थम जाएगा लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर, झारखंड की तीन सीटों पर एक जून को मतदान

IAS Manish Ranjan से जुड़े मामले को लेकर रांची में ED की रेड, केंद्रीय एजेंसी ने कागजातों को खंगाला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now