रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने भी किया मतदान, साक्षी धोनी के साथ पहुंचे पोलिंग बूथ , सेल्फी के लिए उमड़ पड़ी भीड़

ms dhoni voting

रांचीः  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । रांची के श्यामली में महेंद्र सिंह ने धोनी अपने परिवार के साथ वोट डाला । धोनी के साथ साक्षी धोनी भी मौजूद थीं और उन्होंने भी अपने मत का प्रयोग किया ।

ms dhoni voting

महेंद्र सिंह धोनी को अपने  बूथ पर देखकर मौजूद वोटर्स उत्साहित हो गए और उनके साथ अपनी सेल्फी लेने के लिए माही को घेर लिया । बड़ी संख्या में धोनी के साथ लोगों ने सेल्फी ली । ब्राउन कलर की टी शर्ट में लंबे बालों के साथ महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे । धोनी के साथ उनकी बेटी भी थी । धोनी को परिवार के साथ देख लोगों ने माही-माही के नारे के लगाए ।

ms dhoni sakshi dhoni vote ranchi Lok Sabha Election 2024 Phase six 300x240 1

चुनाव आयोग ने भी धोनी के वोट देने की तस्वीर अपने एक्स हैंडल से शेयर कर लोगों को घरों से बाहर निकल वोट देने की अपील की है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now