रांची: लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पीएम मोदी पर हमला किया है । यशस्विनी सहाय ने कहा कि 2014 में जुमलों के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार 10 वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी दिए हैं । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर विषय पर बातें तो करते हैं, पर गरीबों की परेशानी और महंगाई पर कोई बात नहीं करते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पार कर गई है। गरीब जनता और युवा वर्ग परेशान है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है ,लेकिन मोदी सरकार को गरीबों और छोटे कोराबारियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं। सरकार पूंजीपतियों की सेवा में लगी हुई है। देश की जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाएं।
यशस्विनी सहाय को मिल रहा है जनसमर्थन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो गई। पीएम मोदी के जुमले से परेशान देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप पर वोट देकर विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।
यशस्विनी ने रांची के कई इलाकों में किया प्रचार
कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मंगलवार को कांके ठाकुरगांव, सिदरोल, बुढ़मू, चकमे, यूमेडंडा, सारले, महुआखुरा, सुमो, बमने, राय, जतराताड़, चूरी होचर, खलारी, जी टाइप, लपरा, नवाडीह, धमधमिया, करकट्टा, बड़कीटाड़, जेहलीटाड़, के डी एरिया, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चूरी और राय आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा एवम सभीजगह कार्यलय का उद्घाटन किया ।
Mumbai: 14 की मौत, 79 घायल, अजमेरा ग्रुप की मौत की होर्डिंग ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड






