CM Champai Soren: प्रचार के दौरान हादसा टला, सीएम के पहुंचे से पहले ही टूटा मंच

CM Champai Soren

CM Champai Soren: झारखंड के साहिबगंज में प्रचार के दौरान सीएम चंपाई सोरेन सभा को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले एक हादसा हो गया। अच्छी बात रही कि सीएम चंपाई सोरेन उस दौरान मंच पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभा को संबोधित करने के लिए बना मंच सीएम के पहुंचने से पहले ही टूट गया।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र INDIA गठबंधन के प्रत्याशी विजय हसदा के नॉमिनेशन के लिए आयोजित जनसभा के लिए रेलवे इंस्टिट्यूट साहिबगंज में बनाया गया मंच अचानक टूट गया। जिस दौरान मंच टूटा था उस समय पूर्व मंत्री हेमलाल लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सीएम और कल्पना सोरेन करने वाले संबोधित

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी इसी मंच से सभा को संबोधित करना था। गनीमत यह रही कि उस समय तक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नहीं पहुंचे थे। जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। चश्मदीदों का कहना है कि मंच 30 लोगों के लिए बनाया गया था। लेकिन उत्साही कार्यकर्ता काफी संख्या में उस पर चढ़ गए, जिसके कारण मंच गिर गया।

सीएम की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

साहिबगंज में मंच के गिरने से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार मंच पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से काफी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। फिर क्या था, देखते ही देखते मंच धराशाई हो गया। मंच की ऊंचाई कम होने के कारण घटना में मामूली चोटें आयी है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में आखिरी यानी सातवें चरण में मतदान होना है।

13 मई को होना है मतदान

बता दें कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनाव की शुरुआत होने जा रही है। झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं, इन पर चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में मतदान होना है। 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसमें सिंहभूम, लोहरदगा, पलामू और खूंटी शामिल हैं. दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होगा, जिसमें 3 लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल है. वहीं, तीसरे चरण का मतदान 25 मई को होगा, जिसमें चार लोकसभा क्षेत्र धनबाद, रांची, गिरिडीह और जमशेदपुर शामिल है. आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा, जिसमें तीन लोकसभा सीटें दुमका, गोड्डा और राजमहल शामिल है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now