मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग को लेकर की समीक्षा बैठक, स्कॉलरशिप समेत कई योजनाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग को लेकर की समीक्षा बैठक, स्कॉलरशिप समेत कई योजनाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

रांचीः सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने समीक्षा के क्रम में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।इस बैठक में कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद थे।

CM हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए

🎯 स्कॉलरशिप को लेकर जरूरी निर्देश दिए

🎯 अगले साल साइकिल वितरण से पहले कल्याण विभाग, उद्योग और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में ही साइकिल इंडस्ट्री स्थापित करने की तरफ प्लान सौंपे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी साइकिल वितरण जरूरी है, उन्हें ट्राई साइकिल प्रदान करने हेतु प्रपोजल सबमिट करें।

🎯 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) योजना का मूल्यांकन करते हुए आगे की कार्ययोजना समर्पित करने का निर्देश दिया गया। योजना के कुछ लाभुकों से भी ऑनलाइन बात हुई।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत हॉस्टल्स की अद्यतन स्थिति दें।

See also  मिड-डे-मिल में नमक की जगह दे दिया डिटर्जेंट पाउडर, 34 बच्चे हो गये बीमार

🎯 रांची, पलामू सहित विभिन्न जगह बन रहे हॉस्टल्स की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा करवाएं, ढिलाई किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में बच्चों को SIR और CENSUS से जुड़े विषयों पर जानकारी देने के लिए अभियान चलाए जिससे कि वह अपने माता-पिता को इनके बारे में भी अवगत करा सकें। यही काम शिक्षा विभाग भी अपने सभी स्कूलों में करने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में जिला और राज्य स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कम्पटीशन आयोजित करने का काम करें, जो हर साल आयोजित होते रहे।

🎯 आश्रम स्कूलों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने का प्लान सबमिट करें।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्लान बनाकर सबमिट करें।

🎯 वन अधिकार पट्टा की अभी की स्थिति बिलकुल बर्दाश्त नहीं है। अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान में वन विभाग के साथ सामंजस्य बना कर अभियान में तेजी लाने का काम करें।

See also  देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

🎯 कल्याण गुरुकुल के अंतर्गत जितने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण आज तक मिला है, वह युवा अभी कहां काम कर रहे हैं उन सभी का आंकड़ा विभाग देने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत नर्सिंग स्कूलों में युवतियों के साथ-साथ युवकों को भी कोर्स से जोड़ने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग एक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रपोजल भी सबमिट करें।

इसके अलावा और निर्देश भी विभाग को दिये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now