कौन है मंत्री आलमगीर आलम का पीएस Sanjeev Lal, पैसे गिनने में बैंक वालों के छूटे पसीने; Video देखें…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2024

Alamgir-ps-sanjeev

ED Raid Update Sanjeev Lal:  ठेकदारी यानी टेंडर में कमीशन का खेल बहुत बड़ा है। पिछले दिनों ईडी ने इसके सबसे बड़ी कड़ी मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। लेकिन केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के बाद भी राज्य में यह खेल बदस्तूर जारी रहा। अंत में ईडी ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य में सबसे ज्यादा 30 करोड़ कैश बरामद किया है।

यह पूरा पैसा राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल (Sanjeev Lal) के नौकर के यहां से बरामद हुआ है। अब सबके मन एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर संजीव लाल है कौन। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

ED Raid Update: सामने आए मंत्री आलमगीर आलम, कहा पीएस सरकारी मुलाजिम है; पहले दो मंत्रियों का पीएस रह चुका है संजीव लाल

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक के ठिकाने से ED ने करीब 30 करोड़ नकद बरामद किया हैं। सोमवार की सुबह शुरू हुई ईडी की छापेमारी फिलहाल जारी है और पैसों की गिनती की जा रही है।

प्रशासनिक सेवा का अधिकारी है संजीव लाल

बताया जा रहा है कि संजीव लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी है। पिछले चार साल से वह मंत्री आलमगीर आलम पीएस हैं। इससे पहले वह मंत्री रहे सीपी सिंह का पीएस रह चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इसके पूर्व वह रांची के शहर अंचल के सीओ (अंचल अधिकारी) भी थे।

Hemant Soren New Look: गुरुजी के अवतार में नजर आए पूर्व सीएम, चाचा के श्राद्ध में कल्पना के साथ पहुंचे हेमंत सोरेन

संजीव लाल ऐसा व्यक्ति है, जो किसी की भी सरकार रही हो, वह झारखंड में अब तक कई मंत्रियों के साथ काम कर चुका हैं। रिपोर्ट के अनुसार संजीव लाल ने रांची के अलग-अलग इलाकों में अपने परिचितों और करीबियों के नाम पर कई प्रॉपर्टी भी खरीदी है। साथ ही उन्होंने झारखंड के बाहर भी करोड़ों का निवेश किया है।

See also  घर में घुसकर छोटी बहन के सामने लड़की से डिजिटल रेप, गाजियाबाद में शर्मनाक मामला

Hemant Soren: निकले जेल से बाहर, चाचा के श्राद्ध में शामिल होने की मिली है इजाजत

आलमगीर आलम का आया बयान

मंत्री आलमगीर आलम ने मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा की ईडी की रेड से उनका कोई कनेक्शन नहीं है , जो पीएस हैं वे सरकारी मुलाजिम हैं और पहले भी दो मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। ईडी की जांच में जो आएगा देखेंगे।

Hazairbagh: अंबा प्रसाद गर्मी में आखिर इतना पसीना क्यों बहा रही, क्या ईडी से नहीं डरीं ? जेपी पटेल को को जीता देंगी अंबा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now